हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर की स्याना रोड पर पैर ट्रैक से हटते समय फिसलने की वजह से बुजुर्ग का सिर पत्थर से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 70 वर्षीय राजपाल सिंह निवासी राणापुर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। बुजुर्ग का पैर फिसलने से वह पत्थर पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

राजपाल के पुत्र का कहना है कि उसके पिता सुबह के समय ट्रेन से गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे। गढ़ रेलवे स्टेशन से स्याना चौराहे जाने के लिए राजपाल सिंह और उनके साथी रेलवे लाइन के किनारे होते हुए स्याना रोड पर फाटक की ओर जा रहे थे। इसी बीच मुरादाबाद की ओर से दूसरी ट्रेन आ गई जिससे बचने के लिए वह ट्रैक से हटने लगे तभी उनका पैर फिसल गया।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878























