हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अकबर अली और छात्र मोहम्मद जैद ने शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कांस्य पदक जीता है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।
नई दिल्ली के डॉक्टर कर्नल कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 18 जुलाई से 16 जुलाई तक आयोजित 46वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में हापुड़ के आवास विकास कॉलोनी निवासी अकबर अली तथा मोहम्मद जैद ने कांस्य पदक झटका।
हापुड़ कचहरी में अधिवक्ता अकबर अली ने सीनियर वर्ग में हिस्सा लेकर शार्ट गन प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। तो वहीं मोहम्मद जैद ने जूनियर वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। मोहम्मद जैद फिलहाल इंटरमीडिएट के छात्र हैं जो पढ़ाई के साथ-साथ शूटिंग में भी अपना हुनर दिखा रहे हैं।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































