हर मिलाप मिशन के अध्यक्ष का अवतार दिवस मनाया
हापुड सीमन (ehapurnews.com): श्री हरमिलाप वैष्णो देवी मंदिर हापुड में रविवार को हर मिलाप मिशन के परमाध्यक्ष श्री 108 श्री मदन मोहन हर मिलाप जी महाराज जी का अवतार दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।उनके अनुयायी भक्तों ने गुरु भक्ति के भजन गाकर गुरु महाराज जी के दीर्घायु होने की कामना की ।हापुड़ की संकीर्तन मंडलियों ने भजन गाकर भक्तों को खूब नचाया। श्री हर मिलाप मिशन के प्रचारक प्रवीण सेठी ने जन्मदिन आपका सतगुरु मनाने हम भी आए हैं हम हाथ उठा कर कहते हैं हम हो गए हारा वाले के, भजन गाकर सबको खूब नचाया। पूरा भवन गुरु भक्ति में लीन हो गया सभी ने गुरु महाराज जी के दीर्घायु की कामना की मंदिर को विशेष रूप से गुब्बारों में लाइट से सजाया गया। उसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधान चरणजीत मुटरेजा राजन मुटरेजा प्रदीप मुटरेजा किशोरी सेठी जगदीश माकन राकेश कालड़ा सुनीता भगत उषा मुटरेजा सरिता मुथरेजा नीटू भसीन कंचन सेठी तृषा सेठी सुमित सेठी रजत सेठी मिनी सेठी रिचा सेठी सुनील सेठी पुनीत अरोड़ा अनीता सेठी प्रीतम सेठी नरेंद्र अरोड़ा राजू अरोड़ा टीना सेठी आदि का विशेष सहयोग रहा।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
























