हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यापारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। व्यापारी का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी भी कब्जे में ले लिए हैं।

पिलखुवा के व्यापारी अतुल कुमार सिंघल शनिवार की रात मिठाई लेने के लिए गए हुए थे। इसी बीच एक व्यक्ति उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। अतुल का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान वह घायल हो गए जिन्हें असपताल में भर्ती कराया गया है।
पिलखुवा के क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में ले लिए हैं।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950
























