Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नव दुर्गा कॉलोनी में सावन में नाग-नागिन का जोड़ा निकलने से क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बनी हुई है। हालांकि कुछ लोग इसे सावन में भगवान भोले का आशीर्वाद मान रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नाग नागिन को सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया है जिन्हें भय है कि क्षेत्र में कहीं और सांपतो नहीं है।

नव दुर्गा कॉलोनी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब क्षेत्रवासियों ने सुबह के समय एक नाग देखा। नाग को कड़ी मशक्कत कर बाल्टी की मदद से सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया लेकिन शाम तक आते-आते नागिन भी निकल आई। आनन-फानन में क्षेत्रवासियों ने नागिन को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। कुछ लोगों का कहना है कि सावन में नाग-नागिन के आने से वह खुद पर भगवान भोले की कृपा मानते हैं।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























