👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्गआश्रम रोड पर शुक्रवार को दो गौवंश खुले नाले में गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने गोवंश को निकालने का काफी प्रयास किया। सफलता हाथ ना लगने पर नगर पालिका परिषद की टीम को मामले से अवगत कराया जिसने जेसीबी मशीन की मदद से नाले में गिरे गोवंशों को बाहर निकाला।
आपको बता दें कि हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर कांति की धर्मशाला के पास शुक्रवार को गोवंश टहल रहे थे। खाने की तलाश करते-करते वह खुले नाले के पास पहुंच गए और दोनों गौवंश नाले में गिर गए। नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम ने कड़ी मशक्कत के पश्चात नाले में गिरे गोवंश को बाहर निकाला इसके लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।






















