👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौराहे पर स्थित इनवर्टर बैटरी की दुकान में एक युवक द्वारा 31,000 रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। संदिग्ध का वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौराहे पर मुस्तकीम की इन्वर्टर, बैटरी की दुकान है। दोपहर के समय एक युवक दुकान में घुस आया और यहां वहां झांकने लगा। मौका देख कर रहे काउंटर में लगे गले की ओर बढ़ा और 31,000 रुपए की नकदी चोरी कर ली जिससे जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दुकानदार ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।






















