हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पीरनगर सूदना निवासी पादरी महेंद्र को गाजियाबाद कमिश्नरेट के मोदीनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोदीनगर पुलिस का दावा है कि आरोपी पादरी महेंद्र अपनी पत्नी के साथ आर्थिक रुप से कमजोर तबके के हिंदू तथा अनुसूचित जाति के लोगों को आर्थिक मदद देकर उन्हें पैसों का लालच देता था और ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहता था। आरोपी पादरी अपनी पत्नी सीमा के साथ मिलकर धर्मांतरण करा रहा था जो खुद कन्वर्टेड ईसाई है।
पादरी ने खुद का किया धर्मांतरण:
विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि आरोपी पादरी महेंद्र खुद कन्वर्टेड है। उसने ईसाई धर्म कबूल किया और अब लोगों को भी वह ईसाई धर्म कबूल करने के लिए कह रहा है। हापुड़ के गांव लोदीपुर के पास दो मंजिला इमारत में आरोपी धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को राजी करता था।
पहले भी आ चुका है रडार पर:
13 मार्च 2022 को हापुड़ देहात थाने में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार आरोपी पादरी अपने परिवार के साथ मिलकर लोगों को बातों में बहलाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहता था। ईसाई धर्म का वह प्रचार-प्रसार भी कर रहा था। मौके पर तत्कालीन थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे पुलिस बल के साथ पहुंचे और दो लोगों को हिरासत में लेकर 151 में चालान कर दिया।
100 लोगों का करा चुका है धर्मांतरण:
विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि 100 लोगों का वह धर्मांतरण करा चुका है जोकि गाजियाबाद के मोदीनगर के गांव शाहजहांपुर में नौकरी का लालच देकर लोगों का धर्मांतरण करा रहा था। इसके लिए प्रार्थना भी कराई जा रही थी। गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
VIDEO: हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763






















