👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में स्कूली छात्र एक बस की छत पर बैठे और बस के पीछे लटके हुए नजर आ रहे हैं। स्कूल से लौटते वक्त यह बच्चे अपनी जान हथेली पर रखकर बस की छत के ऊपर बैठे हुए और बस के पीछे लटके हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़ स्याना रोड का बताया जा रहा है। इस बस के पीछे चल रहे किसी वाहन चालक ने यह वीडियो बनाया और उसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस तरह सफर करने पर किसी भी छात्र के साथ कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है।





















