हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक ने दिल्ली निवासी एक युवक पर उसकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर मतांतरण कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने न्याय के लिए कोर्ट की शरण ली जहां न्यायालय के आदेश पर धौलाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। धौलाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि पुलिस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।

धौलाना निवासी युवक का कहना है कि 30 मई 2021 को उसकी शादी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के न्यू सीलमपुर निवासी एक युवती के साथ हुई थी। सीलमपुर के ही रहने वाला समीर अंसारी फेसबुक पर विवाहिता को मैसेज भेजने लगा जिसने अपने प्रेम जाल में फंसाकर महिला का मतांतरण कराया जिसने जबरन महिला को अपने साथ रखा हुआ है। पीड़ित ने अपनी पत्नी को आरोपियों के कब्जे से छुड़ाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ ना लगी। इसके बाद न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जिसके आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























