👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिमी यूपी एवं दिल्ली-एनसीआर पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके तथा लगभग डेढ़ वर्ष से फरार व वांछित ढाई लाख का इनामी दुर्दांत अपराधी आशू जाट को स्वाट टीम प्रथम व सर्विलांस टीम हापुड़ ने डेढ़ वर्ष के अथक प्रयास के बाद मुम्बई, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। यह हापुड़ पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी सफलता है।
डेढ़ वर्षो की मेहनत के बाद आया पकड़ में:
बता दें कि आशू जाट मिर्ची गैंग का सक्रिय सदस्य है जिसपर हत्या, लूट व डकैती जैसे करीब डेढ़ दर्जन मुकद्दमें दर्ज हैं जिसे स्वॉट टीम प्रथन व सर्विलांस टीम, हापुड़ ने डेढ़ वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद गिरफ्तार किया है।





























