हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आबकारी टीम ने मौहल्ला भीम नगर व कासमपुरा में छापा मार कर महिलाओं को शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। भीमनगर में सेठानी नाम की महिला के कब्जे से 47 पव्वे देशी शराब व कासमपुरा की महिला पुष्पा के कब्जे से 97 पव्वे देशी शराब के बरामद किए। ये महिलाएं चोरी छिपे अपने-अपने घर से शराब बेच रही थी। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के धारा-60 के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।































