हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को छह कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। जिनका विवरण इस प्रकार है। नई मंडी पक्काबाग हापुड़ में एक, भगवानपुरी हापुड़ में एक,देवलोक कालोनी हापुड़ में एक,फूलगढ़ी हापुड़ में एक,सालेपुर धौलाना में एक, आलमनगर गढ़ में एक। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर आवश्यक कदम उठाए है।































