नाबालिगा के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिगा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को रोडवेज बस अड्डे के पास से उस समय धर दबोचा जब वह भागने की फिराक में किसी का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहरण में प्रयुक्त बाइक व मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी मौहल्ला रामगढ़ी के पप्पू का बेटा सुमित है। पुलिस ने सुमित को जेल भेज दिया है।
आरोप है कि सुमित 3-4 दिन पहले पड़ोस क ही मौहल्ला के एक मजदूर की नाबालिगा बेटी को बाइक पर ले उड़ा था और फिर किसी स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में नाबालिगा को एक स्थान पर छोड़ कर उड़न छू हो गया। पीड़िता ने आप बीती परिवारजनों को बताई और पिता ने हापुड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130






























