👁 0 views Views
वाहन चोरों से ट्रैक्टर व बाइक बरामद
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर व दो बाइक बरामद की हैं।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की घटना का अल्प समय में सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर व 02 मोटरसाइकिल बरामद की है।आरोपी गांव पटना मुरादपुर का वाहिद व असौडा का परवेज है।पुलिस ने वाहन चोरो को जेल भेज दिया है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950





























