पैसे के लेनदेन का विवाद, व्यक्ति पर हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत पैसे के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दबंगों ने किसी बहाने मोहम्मद इमरान पुत्र रहीमुद्दीन को प्लाटिंग पर बुलाया और इमरान पर जानलेवा हमला किया जो बुरी तरीके से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलावठी के मोहल्ला पीरखां निवासी इमरान और उसके साथी खालिद को कुछ लोगों ने पैसे के लेनदेन के चलते प्लॉटिंग पर बुलाया जहां इमरान पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























