👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने रविवार को गांव जोगीपुरा में जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा कर संगठन विस्तार पर चर्चा की। नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता अमन सिंह और संचालन कपिल त्यागी ने किया। इस दौरान नुक्कड़ सभा में मुख्य महासचिव इस्तेकर अली, जिला मीडिया प्रभारी अमज़द खान, न्याय पंचायत अध्यक्ष विनोद शर्मा, तहसील संयोजक नवीन त्यागी जोगीपुरा, तहसील संयोजक बलविंदर सिंह, पंकज त्यागी आदि की मौजूदगी में करीब 50 किसानों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत की सदस्यता ग्रहण की और संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का दावा किया।




























