हापुड़: नाली के गंदे पानी से जाने को मजबूर लोग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला मेहताब गढ़ी में इन दिनों अव्यवस्थाओं का जबरदस्त बोलबाला है यहां की नालियों में पानी भरा होने की वजह से स्थानीय लोगों को मजबूरन नाली के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जलभराव की वजह से मच्छरों की समस्या बढ़ती जा रही है। लोग भी बीमार हो रहे हैं लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार मेहताब गढ़ी में अक्सर गलियों में पानी भरा रहता है। समय साफ सफाई ना होने की वजह से क्षेत्र की यह तस्वीर बनी हुई है जिसकी वजह से सुबह के समय बच्चों को नाली के पानी से होकर जाना पड़ता है। नौकरी पर आने जाने वाले लोगों भी गंदगी के बीच से होकर जाने को मजबूर है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान दे।




























