हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने नौ महीने पहले विद्युत तार की चपेट में आकर चालक की मौत के मामले में ऊर्जा निगम के तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक चालक की पत्नी ने विद्युत कर्मियों व अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है जिसके पश्चात यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड निवासी ट्रक चालक मदन सिंह हरियाणा की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता था जो 18 अगस्त 2022 की रात को ट्रक लेकर धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यूपीएसआईडीसी पहुंचा। खिचरा गांव स्थित रियल स्टेट कार्यालय के पास पहुंचने पर वाहन खड़ा किया तो वह 11 हजार केवी की क्षमता वाली विद्युत लाइन के तार से छू गया। बताया जा रहा कि तार नीचे लटके हुए थे। करंट लगने की वजह से मदन पाल सिंह बुरी तरह झुलस गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया।

उपचार के दौरान ट्रक चालक ने दम तोड़ दिया जिसकी पत्नी सरस्वती देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ऊर्जा निगम के तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अधिशासी अभियंता हापुड़, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड पिलखुवा और इंजीनियर विद्युत वितरण खंड धौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़: एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज़्ज़ा बिल्कुल फ्री: 7248676869





























