हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत मवेशी चोरी की घटनाएं न रुकने से किसानों में रोष व्याप्त है। भाकियू ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
थाना हाफिजपुर, धौलाना, सिम्भावली, हापुड़ के अंतर्गत अगस्त माह में मवेशी चोर गिरोह दर्जनों मवेशी चोरी कर ले जा चुका है और पुलिस मवेशी चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में असफल रही है।
किसानों ने आशंका व्यक्त की है कि जनपद में मांस का गैर कानूनी धंधा करने वाला गिरोह सक्रिय है, जो मवेशियों की चोरी को बढ़ावा दे रहा है। भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि मवेशी चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भाकियू जिला पुलिस मुख्यालय पर धरना देगी।































