हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर पर यातायात पुलिस ने गाड़ियों से ब्लैक फिल्म हटवाई और दो हजार रुपए का चालान भी किया। पुलिस का कहना है कि किसी भी कीमत पर नियम विरूद्ध चल रहे वाहनों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हेड कांस्टेबल मोहम्मद खालिद और होमगार्ड के जवान राजकुमार ततारपुर गोल चक्कर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच ब्लैक फिल्म लगी एक गाड़ी ततारपुर गोल चक्कर पर पहुंची तो ट्रैफिक पुलिस ने उसका चालान कर दिया और भविष्य में ऐसा ना करने की सख्त हिदायत दी।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950


























