हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोविड वायरस संक्रमण के फैलने के कारण हापुड़ के गांव असौड़ा सहित पांच इलाकों को सील किया गया था। अब गत एक पखवाड़े से संदिग्ध कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर जिला प्रशासन ने हापुड़ के गांव असौड़ा,गांधी बिहार हापुड़,शिवाजी नगर पिलखुवा, स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़, गांव छिजारसी धौलाना़ को तत्काल प्रभाव से अनसील कर दिया है। लाकडाउन की शर्तो का सभी को पालन करना अनिवार्य है।































