👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की वरिष्ठ समाज सेविका और भाजपा नेत्री अलका निम सोमवार की शाम दोयमी स्थित वृद्धाश्रम पहुंची और सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर कीर्तन का आयोजन किया। कीर्तन में विशेष झांकी निकाली गई जिससे माहौल पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गया। आस्था का परिचय देते हुए महिला श्रद्धालुओं ने इस दौरान नृत्य किया। बाबा भोले के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया। कीर्तन में भगवान भोले का गुणगान किया जिसके पश्चात प्रसादी आयोजित की गई और सभी ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया।
अलका निम ने बताया कि उन्हें वृद्ध आश्रम आकर सुख और शांति मिलती है। वृद्ध आश्रम में रह रही महिलाओं के साथ उन्होंने सावन के दूसरे सोमवार पर कीर्तन का आयोजन किया जिसके पश्चात प्रसादी का आयोजन किया गया और फल वितरित किए।






















