हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार की शाम तक कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डां. रेखा शर्मा ने बताया कि गुरुवार की शाम को रेलवे हापुड़ के एक परिवार में तीन और कोरोना मरीज मिलने से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई। सूत्रों ने बताया कि रेलवे हापुड़ के एक भाजपा नेता के परिवार में चार कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिला प्रशासन ने 200 मीटर क्षेत्र को नियंत्रण में लेकर कोरोना वायरस को फैलने से रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाए हैं।

38 मरीजों की विवरण पर एक नजर:
रेलवे रोड से चार, नई शिवपुरी हापुड़ में पांच, श्रीनगर हापुड़ में एक, इंद्रलोक कॉलोनी हापुड़ में एक, रघुवीरगंज हापुड़ में चार, शक्तिनगर हापुड़ में एक, कोटला मेवियान हापुड़ में दो, कृष्णगंज चंडी रोड हापुड़ में एक, मोती कॉलोनी हापुड़ में एक, चमरी बैंक कॉलोनी में कर्मचारी राजकीय निर्माण निगम में एक, सराय चांद खान हापुड़ में एक, मौहल्ला पुरा पिलखुवा में एक, दिनेश नगर पिलखुवा में दो, सिपीवाड़ा पिलखुवा में दो, गांव गोंदी सलाई में एक, गांव मुरादपुर में दो, गांव सिमरौली में एक, सीएचसी दफ्तर गढ़मुक्तेश्वर में एक, लुहारी में एक, ककराना में दो, मतरौना सीएचसी में एक, सादुल्लापुर लोदी में एक तथा दसतोई रोड हापुड़ में एक कोरोना मरीजों की रिपोर्ट प्रशासन को पॉजिटिव प्राप्त हुई है।































