हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर रविवार को पुलिस बल को देख उस समय हड़कंप मच गया जब प्रतिबंध के बावजूद मीट की एक दुकान को संचालक ने खोल लिया। जैसे ही पुलिस को दुकान खुलने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान को बंद कराया।
हापुड़ की मिनाक्षी रोड पर मीट की दुकानें हैं। शासन ने कावड़ यात्रा में शिवरात्रि के चलते दुकानों को बंद कराया हुआ है लेकिन इसके बावजूद भी रविवार को मीट की एक दुकान एक संचालक ने दुकान खोली। शिकायत के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान को बंद कराने के निर्देश दिए। साथ ही दुकान के संचालक को फटकार लगाई कि नियम विरुद्ध दुकान खोली तो कड़ी कार्रवाई होगी।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065


























