नगर पालिका हापुड़ के कांवड़ कैम्प पर खर्च हुए 25 लाख की जांच की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांवड़ सेवा के नाम पर नगर पालिका परिषद हापुड़ ने करीब 25 लाख रुपए उड़ा दिए। इस कैम्प में कांवड़ियों ने कम, बाहरी लोगों ने व्यंजनों का अधिक स्वाद लिया। एक महिला कांवड़िए के साथ हुई अभद्रता ने तो कांवड़ सेवा कैम्प पर अनेक प्रश्न खड़े कर दिए है। कैम्प का संचालन भी बाहरी तत्व कर रहे थे। कैम्प में सीसीटीवी में पूरा मामला रिकार्ड है जिसकी जांच होना जरुरी है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ की 21 जून को बोर्ड बैठक हुई जिसमें एक प्रस्ताव पास कर कांवड़ सेवा कैम्प लगाने का निर्णय लिया गया जिस पर 25 लाख रुपए खर्च होना पास किया गया। इस प्रस्ताव को भाजपा, बसपा, सपा, आप व निर्दलीय सभासदों ने आंख मीच कर समर्थन दिया।
निर्धारित तिथि पर कैम्प शुरु हुआ और 15 जुलाई को समाप्त हो गया। कैम्प मे जिस दिन एक भोली के साथ अभद्रता हुई उस दिन परिषद के जिम्मेदार लोग गायब थे और कैम्प की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथ में थी जिसका परिषद से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से सम्बंध नहीं था। कैम्प में मुश्किल 1-2 हजार कांवड़ियों ने भोजन किया होगा शेष तो बाहरी लोगों ने खूब मौज ली।
नगर उपभोक्ता संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कैम्प पर खर्च हुए 25 लाख रुपए के घोटाले की जांच की मांग की है औऱ कैम्प में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाएं ताकि मामले का पर्दाफाश हो सके।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065




























