हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर नगरपालिका परिषद के अधिकारियों की भूमिका सवालों के घेरे में हैं। गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर-9 में दस लाख रुपए की लागत से बना सामुदायिक शौचालय इन दिनों पशुओं के बांधने का स्थल बन चुका है जिसकी वजह से लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। सवाल यह खड़ा होता है कि सामुदायिक शौचालय के रखरखाव पर खर्च किया जाने वाला रुपया ठेकेदार की जेब में जा रहा है। गढ़मुक्तेश्वर की ईओ मुक्ता सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी ही नहीं है।

दस लाख रुपए की लागत से तीन साल पहले वार्ड नंबर 9 की शेरा कृष्ण की मढैया में नगरपालिका ने सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया था। लोगों की सुविधा के लिए बना यह शौचालय इन दिनों पशुओं के बांधने का अड्डा बन चुका है। सामुदायिक शौचालय को पशु इस्तेमाल इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में शौचालय के नाम पर करोड़ों रुपए रखरखाव में खर्च किए जा रहे हैं जिसकी जांच होनी चाहिए।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























