घर में घुसकर युवक को जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाना में कुछ दबंगों ने एक घर में घुसकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान युवक गंभीरत रुप से घायल हो गया जिसके दांत भी टूट गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


भटियाना निवासी प्रशांत कुमार ने बताया कि 9 जुलाई की रात करीब 8:00 बजे वह घर में मौजूद था। इसी बीच गौतम बुद्धनगर के कुछ दबंग लाठी-डंडे लेकर आए और घर में घुस गए। प्रशांत ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने अभद्रता की और बेरहमी से उसे पीटा। प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए जिन्हें आता देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। आनन-फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103








Related Posts

महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर दबोचा

🔊 Listen to this महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा…

Read more

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर दबोचा

महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर दबोचा

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता
error: Content is protected !!