हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ का पुलिस-प्रशासन कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रातभर सतर्क रहा। कावड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा ने पिलखुवा के श्री चंडी मंदिर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मां चंडी महारानी का आशीर्वाद लिया। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा व अन्य पुलिसकर्मी इस दौरान उपस्थित रहे। एसपी ने संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























