हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर मुस्लिम समाज ने कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाया है जहां शुक्रवार की शाम हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पहुंचकर कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की। कैंप संचालक हाजी शहीद जड़ोदिया ने बताया कि वह हर वर्ष कांवड़ियों की सेवा के लिए कैंप लगाते आ रहे हैं जिनका उद्देश्य देश में एकता का संदेश देना है।

हाजी शहीद जड़ोदिया ने कैंप लगाकर भाईचारे का संदेश दिया है। इस अवसर पर माहौल पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गया। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया, हापुड़ सदर एसडीएम सुनीता सिंह व अन्य पुलिसकर्मी तथा अधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763


























