बाबूगढ़: अस्थाई अतिक्रमण हटवाया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ पर पुलिस ने शुक्रवार को हाईवे किनारे लगा अस्थाई अतिक्रमण हटवाया और चेतावनी दी कि अतिक्रमण को नहीं हटाया तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। आपको बता दें कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गढ़ से हापुड़ की ओर जाने वाला मार्ग इन दिनों कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया गया है जबकि हापुड़ से गढ़ की ओर जाने वाले मार्ग से ही दोनों ओर का ट्रैफिक निकाला जा रहा है। ऐसे में सड़क किनारे खड़े ठेले खोमचे वालों की वजह से यातायात में अवरोध पैदा हो रहा है। यातायात व्यवस्था को संभालने के उद्देश्य से बाबूगढ़ के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों के चालकों को भी चेतावनी दी कि लापरवाही के साथ वाहन सड़क पर खड़ा ना करें। साथ ही ठेले-खोमचे वालों को भी हाईवे से ठेले हटाने के निर्देश दिए।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








Related Posts

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज ने बसों के फेरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। 28 फरवरी से 9…

Read more

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति शनिवार आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना
error: Content is protected !!