हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर लगा बिजली का एक खंभा गुरुवार को अचानक पास खड़ी स्कॉर्पियो कार पर गिर गया जिसकी वजह से क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। राहत की बात यह रही कि पास खड़े लोग बाल-बाल बच गए। बिजली के खंभे के गिरने से विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही की तस्वीर सामने आई है।

बता दें कि एक खंभा पिछले कई दिनों से गिरा हुआ था लेकिन बिजली विभाग के आधिकारियों ने कोई खास कदम नहीं उठाया जिसकी वजह से यह खंभा पास खड़ी एक स्कार्पियो कार पर जा गिरा जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। राहत की बात यह रही कि कोई राहगीर इस दौरान खम्भे की चपेट में नहीं आया वरना हादसा बड़ा हो सकता था। बिजली विभाग के लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























