हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब नाव में बैठे आठ श्रद्धालु गंगा की जलधारा में बहने लगे। श्रद्धालुओं द्वारा शोर मचाने पर गोताखोरों की नजर डूब थे श्रद्धालुओं पर पड़ी जिन्होंने देर किए बिना गंगा में छलांग लगा दी तो कुछ मोटर बोट के सहारे श्रद्धालुओं को बचाने के लिए पहुंचे। सभी श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया दिया गया।

हरियाणा के जनपद रेवाड़ी के खजूरी का रहने वाला एक परिवार फूल देवी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए ब्रजघाट पहुंचा। गंगा के मध्य में जाकर अस्थियां विसर्जित करने के लिए श्रद्धालुओं ने नौका किराए पर ली जिसमें सवार होकर जैसे ही वह चलें तो किसी कारण नाव को गंगा में लगी अस्थाई बैरिकेडिंग के समीप रोक दिया। इसी बीच एक दूसरी नौका आई जिससे दोनों नौका टकरा गई।

भिड़ंत के दौरान नाव में सवार आठों श्रद्धालु गंगा की बहती जलधारा में बहने लगे जिन्हें गहरे पानी में जाने से पहले ही गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर सुरक्षित बाहर निकाला। बता दें कि हरियाणा से अशोक, करतार, सोनू पुत्रगण कृष्ण, सतीश पुत्र किशन, पुनीत पुत्र भीम, कवि पुत्र करतार, अमन पुत्र अशोक व जॉनी पुत्र हरि ओम को गोताखोरों की टीम ने बचा लिया। राजकमल केवट की गोताखोर टीम के सदस्य दीपचंद, राजू, ताराचंद, अमरपाल, विनोद, रोशन, आनंद, जितेंद्र आदि ने श्रद्धालुओं का रेस्क्यू किया। आपको बता दें कि सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात तो यह है कि किसी भी श्रद्धालुओं को लाइफ जैकेट नहीं पहनाई गई थी। ऐसे में विभाग पर भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950























