हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने शराब के ठेके का लाइसेंस दिलाने के नाम पर एक महिला से 27 लाख रुपए की ठगी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नौ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मूल रूप से गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर 34 की रहने वाली सारिका यादव फिलहाल सिंभावली के गांव रझैड़ा में रहती हैं जिनका कहना है कि दिल्ली के रोहिणी निवासी विशाल यादव से उनकी काफी धनिष्ठा थी। विश्वास का फायदा उठाकर विशाल यादव और उनके उसके साथियों ने मिलकर उत्तर प्रदेश व दिल्ली के विभिन्न जनपदों में शराब के ठेके दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपए ठगे लेकिन जब कोई ठेके नहीं मिले तो पीड़िता ने पैसे वापस मांगे। सख्ती दिखाने पर आरोपियों ने 25 लाख रुपए का चेक दे दिया जो कि बाउंस हो गया जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय में वाद दायर किया। घबराकर आरोपियों ने फर्जी लाइसेंस के दस्तावेज तैयार कर पीड़िता को दे दिए और दो लाख रुपए भी ऐंठ लिए। इसके पश्चात पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

श्रद्धेय स्व. श्री राज कृपाल जी पंचम पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
























