हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि आप जनपद हापुड़ के गांव महमदपुर जाने की सोच रहे हैं तो आपके पास या उड़ने वाली गाड़ी या तैरने वाली गाड़ी होनी चाहिए। जी हां क्योंकि अधिकारियों ने जनपद हापुड़ के गांव महमूदपुर के रेलवे अंडरपास का निर्माण कुछ इस तरह किया है यह तैरकर ही इस अंडरपास को पार किया जा सकता है। अधिकारियों की बेरुखी की वजह से ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार वाहन खराब हो रहे हैं। लोग इस तलाब रुपी अंडरपास में फंस रहे हैं। ऐसा लगता है कि अधिकारी बड़े हादसे के बाद ही जागेंगे। हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमदपुर के रेलवे अंडरपास में बारिश के दौरान जबरदस्त पानी भर जाता है। पानी भी इतना भयंकर उसमें वाहन भी लगातार फंस रहे हैं। बारिश के दौरान तालाब का रूप लेने वाले इस अंडरपास में एक गाड़ी शुक्रवार को फंस गई जिसकी वजह से कार सवारों को कड़ी मशक्कत कर गाड़ी को वहां से हटाना पड़ा। वैसे तो अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए इस अंडरपास का निर्माण कराया था लेकिन यहां पर पानी इस कदर भर जाता है कि ग्रामीणों के लिए यह है आफत बन गया है। बाइक सवार तो अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक से गुजरते हैं तो वहीं चार पहिया वाहन सवारों को आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि लापरवाह अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो। साथी जल निकासी का स्थाई समाधान किया जाए।





























