हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर ( eHapurnews.com) :नगर के अतरपुरा चौपला सहित अन्य स्थानों पर भी नो एंट्री में भारी वाहनों का प्रवेश बेखौफ जारी है ।वाहन चालक यातायात पुलिस की सांठगांठ से वाहनों को बेखौफ नगर में अंदर प्रवेश कर रहे हैं। बता दें कि सुबह 8:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक नगर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। मंगलवार की सुबह अतरपुरा चौपला पर एक दस टायर ट्रक नो एंट्री में अंदर घुस आया ।यातायात पुलिस से सांठगांठ कर ट्रक चालक बेखौफ होकर तहसील की तरफ रवाना हो गया जिस कारण नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है और जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता हैl
Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169

ये भी देखें : हापुड़ के सावित्री बीज भंडार पर किसानों ने लगाया संक्रमित बीज बेचने का आरोप






















