REPRESENRATIVE IMAGE
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में मुरादाबाद दिल्ली रेल मार्ग पर मरम्मत कार्य के चलते परतापुर रेलवे फाटक आठ जुलाई की शाम आठ बजे तक पूर्ण रुप से बंद रहेगा जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में इस फाटक का इस्तेमाल करने वाले लोगों को विकल्पिक मार्च से गुजरना पड़ेगा।
रेलवे सेक्शन इंजीनियर जगबीर के अनुसार रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चल रहा है जो दो जुलाई की सुबह 8:00 बजे से शुरू हुआ। ऐसे में यह फाटक लोगों के लिए पूरी तरीके से बंद रहेगा। आपको बता दें कि इस फाटक से आधा दर्जन से अधिक गांव के सैकड़ों ग्रामीण प्रतिदिन गुजरते हैं। कॉलेज, स्कूल के छात्र भी इस फाटक का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सभी को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103





























