दो वाहन चोरों से 15 बाइकें व स्कूटी बरामद
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पुलिस ने बाइक चोरों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो पलक झपकते ही बाइक ले उड़ता था और चोरी किए हुए वाहन के पार्टस कोड़ियों के भाव बेच कर आर्थिक लाभ कमाते थे। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से व निशानदेही पर 15 बाइक व एक स्कूटी, तमंचा कारतूस व चाकू बरामद किए है। बरामद बाइकों में से अधिकांश जनपद हापुड़ से चोरी की गई है। जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार की अपराह्न हापुड़ में पत्रकारों को बताया कि हापुड़ थाने में तैनात दरोगा हरी कुमार, इंद्रकांत यादव, शुभम चौधरी व विकेश कुमार पुलिस दल के साथ एसएसवी कालेज के निकट वाहनों की चैकिंग कर रहे थे कि दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जो सक्रिय वाहन चोर निकले । पकड़े गए वाहन चोर जनपद मेरठ के थाना मुंडाली के गांव आड का नईम व थाना भोजपुर के गांव फरीदनगर का जुबैर है। पकड़े गए वाहन चोर शातिर किस्म के अपराधी है। पूछताछ के दौरान वाहनों चोरों ने पुलिस को बताया कि वे जनपद हापुड़, दिल्ली, व एनसीआर क्षेत्र में सुनसान जगह व घरों के बाहर खड़ी मोटर साइकिलों की चोरी करके उनपर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर इधर-उधर लेजाकर उनके पार्टस को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते है। वाहन चोरों के कब्जे से बरामद अधिकांश बाइकें जनपद हापुड़ से चोरी गई है। वाहन चोर बाइक चोरी करने के बाद वाहन को आस-पास के ही किसी क्षेत्र में छिपा देते थे और फिर मौके लगने पर उस पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा देते थे। वे फर्जी नम्बर प्लेट लगी बाइक को अन्यत्र स्थान पर ले जाकर उसके पार्टस निकाल कर बेच देते थे।
हापुड़ पुलिस द्वारा हापुड से चोरी गई बाइकों के बरामद होने की खबर पर वाहन मालिकों का हापुड़ कोतवाली पहुंचना शुरु हो गया और उन्होने अपनी-अपनी बाइकें पहचान कर पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस दल को मिठाई खिलाई।
Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर






























