हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के समस्त थाना क्षेत्रों के अंतर्गत मंगलवार की रात को पुलिस ने पैदल पेट्रोलिंग की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों ने इस दौरान मैदान में उतरकर कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया और सभी को सुरक्षित माहौल का एहसास कराया। इस दौरान पुलिस ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी से अपील की और कहा कि किसी भी कीमत पर अफवाहों पर ध्यान ना दें। संदिग्ध गतिविधि पर निगाह रखें। किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराएं। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ उतरे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कानून व्यवस्था मजबूत बनाने और कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों ने कांवड़ मार्गों का भी निरीक्षण किया।




























