👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में निरंकारी बाल समागम का आयोजन किया गया जहां बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों द्वारा ईश्वर प्रभु का गुणगान करते हुए मानवता प्रेम सहनशीलता का संदेश दिया। वहीं दिल्ली से चलकर आयीं मुख्य वक्ता कंचन ने कहा कि यह बच्चे जहां भौतिक जगत में आगे रहते हुए अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हैं। वहीं अध्यात्मिक क्षेत्र में भी मानवीय गुणों को अपनाकर एक अच्छे नागरिक के रुप में देश सेवा करते हैं। स्थानीय संयोजक सुभाष चन्द चिटकारा ने आए हुए सभी अतिथियों का एवं संगत का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह बच्चे देश का भविष्य है। इसी तरह प्रभु का गुणगान करते रहें व अच्छे मार्ग पर चल कर अपने माता-पिता और संत निरंकारी मिशन का नाम रोशन करें।
































