हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए और किसी तरह आरोपी के चुंगल से उसे छुड़ाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है जहां की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति पिछले एक महीने से काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ है। घर पर वह और उसकी नौ वर्ष की बेटी ही रहती है। शनिवार को जब पानी खत्म हो गया तो वह पड़ोस में रहने वाले युवक के घर पहुंची। इसी बीच युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला ने शोर मचाया तो भीड़ इकट्ठा हो गई जिसके बाद उसे आरोपी के चुगल से बचाया। पीड़िता ने तहरीर दी है।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130


























