हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित मोहल्ला लज्जा पुरी में महिलाओं ने रविवार को सड़क के चौड़ीकरण ना होने पर विरोध जताते हुए जमकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को जी भर कर कोसा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि सड़क 52 फुट का है लेकिन लोगों ने सरकारी जमीन पर दोनों ओर अतिक्रमण किया हुआ है जिसकी वजह से मार्ग का चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा। उन्होंने प्रकरण में कई बार अधिकारियों को मामले से अवगत कराया लेकिन किसी ने अभी तक कुछ कदम नहीं उठाया है जिसके चलते लोगों में काफी नाराजगी है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आए दिन सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। काफी समय से यह मार्ग जगह-जगह से जर्जर है जिसकी वजह से आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। साथ ही ई-रिक्शा भी इन जर्जर मार्गों की वजह से पलट जाती है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विभाग को मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुए सड़क पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिससे सड़क पर जाम न लगे। इस दौरान रजनी, बिंदा, अरविंद आदि ने प्रदर्शन किया।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065


























