ईद पर बच्चों को बैग वितरित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):बुद्धम शरणम ट्रस्ट में बच्चों को भारतीय वायुसेना के मुशाहिद ने बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खुश नजर आए। श्री मुशाहिद
जो कि भारतीय वायुसेना मे कार्यरत हैं उन्होंने बुद्धम शरणम ट्रस्ट की शाखा गांव श्यामपुर और धनोरा में ईद के इस मौके पर बच्चों को स्कूली बैग वितरित किए | मुशाहिद ने बच्चों को अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बताया कि पढ़- लिखकर आप को कैसे एक अच्छा इंसान बनना है | प्यार मोहब्बत के साथ हम सभी को एक साथ मिल जुल कर रहना है और अपने खूबसूरत देश को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाना है | बाद में बच्चों ने भी मुशाहिद को धन्यवाद और ईद मुबारक बोला |
मुशाहिद के इस नेक काम के लिए बुद्धम शरणम ट्रस्ट की पूरी टीम ने आभार व्यक्त किया।इस मौके पर आकाश, अरुण गौतम, गौरव, सचिन,राहुल कर्दम, हर्ष आदि मौजूद रहे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























