आसपा अध्यक्ष पर हमले के विरोध में धरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में गुरुवार को हापुड़ में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया और कलैक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया।
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार आजाद, राकेश सैनी, कपिल कुमार, मनोज कर्दम, नवीन कुमार, गोविंद कश्यप सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पार्टी के झंडे के बैनर तले कलैक्ट्रेट पहुंचे औऱ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में धरना दिया और प्रदर्शन किया।
आसपा के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष को जेड़ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने तथा हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
भारी डिस्काउंट पर खरीदें एसी, कूलर, पंखे, फर्नीचर आदि : 9286716214




























