VIDEO: हापुड़: अपर पुलिस महानिदेशक ने लिया क्षेत्र का जायजा










हापुड़: अपर पुलिस महानिदेशक ने लिया क्षेत्र का जायजा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन ने पुलिस बल के साथ हापुड़ के विभिन्न मार्गो और इलाकों का बुधवार की शाम को निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर पुलिस महानिदेशक ने संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। हापुड़ के अतरपुरा चौराहा, गढ़ रोड, तहसील चौराहा, बुलंदशहर रोड आदि क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला और सभी को सुरक्षित माहौल का एहसास कराया। इस दौरान बढ़ी संख्या में मैदान में उतरे पुलिसकर्मियों ने सभी से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया, क्षेत्राधिकारी पिलखुवा वरुण मिश्रा व अन्य पुलिसकर्मी तथा अधिकारी उपस्थित रहे।








Related Posts

गंगाजल लेकर जा रहे युवक पर हमला

🔊 Listen to this गंगाजल लेकर जा रहे युवक पर हमला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के अंतर्गत सरस्वती मेडिकल के पास बाइक सवार एक कावड़िए को लोगों ने मारपीट…

Read more

युवक किशोरी को ले उड़ा

🔊 Listen to this युवक किशोरी को ले उड़ा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के गांव हिम्मतनगर से एक 17 वर्षीया किशोरी को गांव का ही एक युवक बहका-फुसला कर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंगाजल लेकर जा रहे युवक पर हमला

गंगाजल लेकर जा रहे युवक पर हमला

युवक किशोरी को ले उड़ा

युवक किशोरी को ले उड़ा

नहीं थम रहा बाइक चोरी का सिलसिला

नहीं थम रहा बाइक चोरी का सिलसिला

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र रहेंगे सघन निगरानी में

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र रहेंगे सघन निगरानी में

बोतल चुगने निकली बालिका गायब

बोतल चुगने निकली बालिका गायब

हापुड के प्रवीण सेठी राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

हापुड के प्रवीण सेठी राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत
error: Content is protected !!