हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना एसडीएम ने सरकारी दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर आदेश चढ़ाने के मामले में लेखपाल दीपिका झा का स्थानांतरण मंडल से बाहर करने की संस्तुति की है। लेखपाल पर कई आरोप लगे हैं जिसके बाद एसडीएम धौलाना ने यह कदम उठाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लेखपाल दीपिका झा पर पर आरोप है कि उन्होंने गांव ककराना और गांव शेखपुर खिचड़ा में तहसीलदार के आदेश पारित किए बिना ही एक पक्ष के फेवर में आदेश चढ़ा दिए। मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल का स्थानांतरण मंडल से बाहर करने की संस्तुति की गई है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























