आनलाइन ट्रेडिंग कारोबार पर प्रतिबंध लगाओ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनरल मर्चेन्टस एसोसिएशन व हापुड़ कपड़ा व्यापारी समिति से सम्बद्ध व्यापारियों ने देश में पनप रहे आनलाइन ट्रैडिंग कारोबार पर चिंता व्यक्त करते हुए आन ट्रैडिंग व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
व्यापारिक संगठनों से जुड़े व्यापारी बिजेंद्र पंसारी, उद्यमी अमन गुप्ता, प्रमोद कुमार गर्ग, कनिक केहर, सुशील कुमार जैन, अशोक बबली, प्रवीण वर्मा, सुरेंद्र कबाड़ी आदि मंगलवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पहुंचे और मांग के समर्थन के एक ज्ञापन जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा को दिया।
व्यापारियों ने बताया कि आनलाइन ट्रेडिंग का कारोबार पर बुरा असर पड़ा है और उनके समक्ष रोजगार की समस्या उत्पन्न हो रही है। आन लाइन ट्रेडिंग कारोबार से करीब सात करोड़ व्यापारी प्रभावित है। प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में व्यापारियों ने आनलाइन ट्रैडिंग कारोबार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950




























