सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गाड़ी में हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव ददायरा निवासी आर्यन, जरौठी निवासी गोलू समेत तीन लोग सवार थे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गाड़ी जैसे ही छिजारसी टोल प्लाजा के पास पहुंची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई। कार में सवार तीन लोगों में चीख-पुकार मच गई। इसके पश्चात राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें से एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288








Related Posts

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!