हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर नगरपालिका परिषद के चेयरमैन राकेश बजरंगी की जूस पीने के बाद तबीयत बिगड़ गई। जूस पीते ही चेयरमैन को उल्टी होने लगी जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सक के यहां पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मिलावटी जूस बेचने वाले के खिलाफ स्वास्थ्य एवं खाद्य विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

मामला रविवार का है जब चेयरमैन ने दोपहर के समय जूस कॉर्नर से जूस मंगाया जिसे पीने के बाद चेयरमैन की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उल्टी शुरू हो गई। उसके पश्चात स्वास्थ्य एवं खाद्य विभाग को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























