हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने गाली गलौज करने और लाठी-डंडों से पीटने के मामले में एक महिला समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंभावली के मोहल्ला बक्सर के बनियों वाला मोहल्ला निवासी अंशुल कुमार गोयल पुत्र अशोक कुमार गोयल का आरोप है कि मोहल्ले के ही रहने वाले शिव कुमार गुप्ता अपने तीनों बेटों और एक बेटी के साथ उसके घर पहुंचा जहां घर के बाहर बैठी अंशुल की माता के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी बीच महिला को बचाने आया उसका पति बाहर आया जिसपर दबंगों ने वार किया। लोगों का आता देख सभी मौके से भाग खड़े हुए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























